CG Board Class 12th Hindi paper Varshik Pariksha 2025-26 || कक्षा 12वीं हिन्दी पेपर वार्षिक परीक्षा PDF Download
CG Board Class 12th Hindi paper Varshik Pariksha 2025-26: छत्तीसगढ बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 14 मार्च को होने जा रही हैं, वार्षिक 2026 में बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स की कुल संख्या 16 लाख हैं। छत्तीसगढ बोर्ड गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अपने बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। आज इस पोस्ट में हम आपको CG board class 12th Hindi Real paper 2026 के पैटर्न को दिखाने वाले हैं और आपको ये भी बतायेगे की इस वर्ष बोर्ड परीक्षा का पैटर्न कैसा रहेगा।

CG Board Class 12th Hindi Asli paper Varshik Pariksha 2026 PDF
आज हम आपको जो प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने वाले है वहाँ से आपके CG board exam 2026 में बहुत सारे प्रश्न सेम तो सेम देखने को मिलेगा और आप इन सभी प्रश्न को पढ़ कर बोर्ड परीक्षा में बहुत अच्छे अंक से पास हो सकते हैं। Class 12th Hindi (Angreji) paper Annual Exam 2025-26 PDF नीचे दिये लिंक से डाउनलोड करें।
Overview – CG Board Class 12th Hindi Varshik Exam pariksha 2026
| Exam Department Name | Chhattisgarh Board of Secondary Education Examination |
| Exam Name (Hindi) | छत्तीसगढ बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2026 |
| Exam Year | 2026–27 |
| Type of Exam | Varshik Exam |
| Exam Date | 14 March |
| Subject | Hindi |
| Post Category | Question Paper |
| Official Website | CGBSE |
CG Board Annual Exam class 12 Hindi viral Paper
CG bse Class 12th Hindi paper 2025-26 pdf अनुभवी शिक्षक के द्वारा बनाया हूँ नमूना प्रश्न पत्र है, अगर आप इस प्रश्न पत्र को बहुत अच्छे से पढ़ लेते हैं तो Angreji paper CG board 2026 pdf का परीक्षा से पहले परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न का पता चल सकता हैं।

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए- (1×6=6)
(i) कबीर को हजारी प्रसाद द्विवेदी ने कहा है
(अ) भाषा का डिक्टेटर, (ब) सधुक्कड़ी भाषी,
(स) खिचड़ी भाषी, (द) सहज भाषी
(ii) ‘तुलसीदास’ के अनुसार पेट की आग को कौन बुझा सकता है।
(अ) बनिया, (ब) किसान,
(स) राम, (द) मजदूर
(iii) संस्कृत साहित्य के कवि कालिदास ने शिरीष के फूल को माना है-
(अ) मजबूत, (ब) कोमल,
(स) कठोर, (द) लँडूर
(iv) मुअनजो-दड़ो के अजायबघर में तैनात व्यक्ति का नाम था-
(अ) नवाज खान , (ब) मोहम्मद नवाज,
(स) अलीनवाज, (द) नवाज मौलाना ।
(v) टी. वी. पर प्रसारित खबरों में सबसे महत्वपूर्ण है-
(अ) विजुअल, (ब) नेट,
(स) बाइट (द) उपरोक्त सभी ।
(vi) करुण रस का स्थायी भाव है-
(अ) विस्मय, (ब) शोक,
(स) उत्साह, (द) जुगुप्सा ।
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- (1×7=7)
(i) ……..हिंदी साहित्य का सर्वोत्कृष्ट महाकाव्य हैं
(ii) 1972 में धर्मवीर भारती को भारत सरकार की ओर से ……. पुरस्कार मिला
(iii) सौंदलगेकर मास्टर…….. पढ़ाते थे
(iv) दृश्य का ………से गहरा सम्बंध होता है।
(v) ‘रवी पूर्व से निकलता है’ का शुद्ध रूप………. है
(vi) ‘धोबी का कुत्ता घर का न घाट का’ एक……… है ।
(vii) जिन छंदों में मात्राओं की गणना की जाती है,वे ……….छंद कहलाते हैं।
प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाकर लिखिए (1×6=6)
‘अ’ ‘ब’
(i) दिन का पंथी (अ) लछमिन
(ii) भक्तिन का वास्तविक नाम (ब) कथानक
(iii) वसंत पाटिल (स) चार चरण
(iv) कहानी का केन्द्रीय बिन्दु (द) निपात
(v) तो (इं) शरीर से दुबला-पतला
(vi) कवित्त (ई) जल्दी-जल्दी चलता है
प्रश्न 4. एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए- (1×7=7)
(i) स्लेट पर क्या मलने की बात कही गई है ?
(ii) मनुष्य पर धन की और चेतन पर किसकी विजय होती ह
(iii) किशनदा का वास्तविक नाम क्या था ?
(iv) सम्पादकीय पृष्ठ पर प्रकाशित होने वाले सम्पादकीय को क्या कहते हैं ?
(v) निरर्थक शब्द-युग्म का कोई एक उदाहरण दीजिए
(vi) ऐसा लघु वाक्यांश जिसके प्रयोग से भाषा में सौन्दर्य उत्पन्न होता है, क्या कहलाता है ?
(vii) किस कवि की पहचान एक बिम्ब धर्मी कवि के रूप में है ?
प्रश्न 5. सत्य / असत्य कथन लिखिए- (1×6=6)
(i) दीवाली पर गुड़ के खिलौने खरीदे जाते हैं।
(ii) एकांकी दृश्य काव्य का रूप होता है
(iii) शिरीष अद्भुत अवधूत है।
(iv) सौंदलगेकर मास्टर कविता बहुत ही अच्छे ढंग से पढ़ाते थे।
(v) भाषा विचारों की अभिव्यक्ति का माध्यम ही नहीं, स्वयं विचार करने का साधन भी है।
(vi) बिम्ब विधान में भावनाओं को उत्तेजित करने की शक्ति होती है।
प्रश्न 6. भक्तिकाल की निर्गुण प्रेममार्गी शाखा की दो विशेषताएँ लिखिए। [2]
अथवा
प्रगतिवादी कविता की दो विशेषताएँ लिखिए
प्रश्न 7. ‘रोमांचित शरीर का संगीत’का जीवन की लय से क्या सम्बन्ध है ? [2]
अथवा
‘रस का अक्षयपात्र’ से कवि ने रचना कर्म की किन विशेषताओं की
ओर इंगित किया है ?
प्रश्न 8. शुक्ल युग के गद्य की दो विशेषताएँ लिखिए [2]
अथवा
नाटक और एकांकी में दो अन्तर बताइए
प्रश्न 9. ढोलक की आवाज का पूरे गाँव पर क्या असर होता था ? [2]
अथवा
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के मत से ‘दासता’ की व्यापक परिभाषा क्या है ?
प्रश्न 10. निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ बताते हुए वाक्य प्रयोग कीजिए- [2]
खून के घूँट पीना पहाड़ टूटना
अथवा
“बैर क्रोध का अचार या मुरब्बा है।” का भाव पल्लवन कीजिए
प्रश्न 11. रेडियो समाचार की संरचना किस शैली में होती है ? स्पष्ट करो। [2]
अथवा
विज्ञान के क्षेत्र में काम कर रही भारत की चार संस्थाओं के नाम लिखें
प्रश्न 12. शब्द-युग्म के प्रकारों के नाम लिखिए [2]
अथवा
रचना के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं ?
प्रश्न 13. निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए- [2]
(i) उसके पास केवल मात्र दो सौ रुपये हैं
(ii) पिता का पुत्र में विश्वास है।
अथवा
कोई दो तकनीकी शब्द लिखिए।
प्रश्न 14. स्वयं कविता रच लेने का आत्मविश्वास लेखक के मन में कैसे पैदा हुआ ? [2]
अथवा
परशुराम के क्रोध करने पर लक्ष्मण ने धनुष टूट जाने के लिए कौन-कौन से तर्क दिए
प्रश्न 15. संदेह अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। [2]
अथवा
रूबाइयाँ छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए
प्रश्न 16. सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ अथवा गोस्वामी तुलसीदास का काव्यगत परिचय निम्नलिखित [3]
बिन्दुओं के आधार पर लिखिए-
(i) दो रचनाएँ (ii) भावपक्ष-कलापक्ष, (iii) साहित्य में स्थान ।
प्रश्न 17. महादेवी वर्मा अथवा हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का साहित्यिक परिचय 3 [3]
निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए-
(i) दो रचनाएँ (ii) भाषा-शैली (iii) साहित्य में स्थान
प्रश्न 18. संक्षेपण किसे कहते हैं ? इसका क्या अर्थ है ? [3]
अथवा
‘भारतीय संस्कृति’ पर एक लघु अनुच्छेद लिखिए। ।
प्रश्न 19. निम्नलिखित अपठित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- [3]
सावधान मनुष्य ! यदि विज्ञान है तलवार,
तो इसे दो फेंक, तजकर मोह, स्मृति के सार ।
हो चुका है सिद्ध ! है तू शिशु अभी अज्ञान,
फूल काँटों की तुझे, कुछ भी नहीं पहचान।
खेल सकता तू नहीं, ले हाथ में तलवार ।
काट लेगा अंग, तीखी है, बड़ी ये धार ॥
प्रश्न –(1) ‘फूल और काँटों’ से कवि का क्या तात्पर्य है ?
(2) विलोम शब्द बताइए – स्मृति, अज्ञान ।
(3) उपर्युक्त पद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए
अथवा
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज से अलग उसके अस्तित्व की कल्पना भी नहीं की जा सकती। परिचित तो बहुत होते हैं, पर मित्र बहुत कम हो पाते हैं, क्योंकि मैत्री एक ऐसा भाव है, जिसमें प्रेम के साथ समर्पण और त्याग की भावना मुख्य होती है। मैत्री में सबसे आवश्यक है परस्पर विश्वास। मित्र एक ऐसा सखा, गुरु तथा माता है जो सबके स्थानों को पूर्ण करता है
प्रश्न – (1) उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक लिखिए ।
(2) मनुष्य कैसा प्राणी है ?
(3) समाज से अलग किसके अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती ?
प्रश्न 20. निम्नलिखित पद्यांश की प्रसंग एवं संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए- [4]
तिरती है समीर-सागर पर
अस्थिर सुख पर दुख की छाया-
जग के दग्ध हृदय पर
निर्दय विप्लव की प्लावित माया-
यह तेरी रण-तरी
भरी आकांक्षाओं से,
घन, भेरी-गर्जन से सजग सुप्त अंकुर
उर में पृथ्वी के, आशाओं से
नवजीवन की, ऊँचा कर सिर,
ताक रहे हैं, ऐ विप्लव के बादल !
अथवा
मैं और, और जग और, कहाँ का नाता, मैं बना-बना कितने जग रोज मिटाता; जग जिस पृथ्वी पर जोड़ा करता वैभव, मैं प्रति पग से उस पृथ्वी को ठुकराता !
प्रश्न 21. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए- [4]
लेकिन क्या लोकवैभव की यह व्यंग्य-शक्ति उस चूरन वाले अकिंचित्करं मनुष्य के आगे चूर-चूर होकर ही नहीं रह जाती ? चूर-चूर क्यों, कहो पानी-पानी तो वह क्या बल है जो इस तीखे व्यंग्य के आगे ही अजेयं ही नहीं रहता, बल्कि मानो उस व्यंग्य की क्रूरता को ही पिघला देता है ? उस बल को नाम जो दो; पर वह निश्चय उस तल की वस्तु नहीं है जहाँ पर संसारी वैभव फलता-फूलता है। वह कुछ अपर जाति का तत्त्व है। लोग स्पिरिचुअल कहते हैं; आत्मिक,धार्मिक, नैतिक कहते हैं।
अथवा
जहाँ बैठ के यह लेख लिख रहा हूँ उसके आगे-पीछे, दाएँ-बाएँ, शिरीष के अनेक पेड़ हैं। जेठ की जलती धूप में, जबकि धरित्री निर्धूम अग्निकुंड बनी हुई थी, शिरीष नीचे से ऊपर तक फूलों से लद गया था। कम फूल इस प्रकार की गरमी में फूल सकने की हिम्मत करते हैं। कर्णिकार और आरग्वध (अमलतास) की बात मैं भूल नहीं रहा हूँ
‘प्रश्न 22. उत्तर-पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन हेतु सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, म. प्र., भोपाल को
आवेदन-पत्र लिखिए। [4]
अथवा
अपने मित्र को छोटे भाई के जन्म-दिवस पर आमन्त्रित करने के लिए पत्र लिखिए
प्रश्न 23. निम्नलिखित में किसी एक विषय पर संक्षिप्त किन्तु सारगर्भित निबन्ध लिखिए- [4]
(i) स्वावलम्बनं (ii) समय का सदुपयोग
(iii) समाचार-पत्रों की उपयोगिता ।
———————————-
How to Download CG Board Class 12th Maths Paper Varshik Exam Pariksha 2026 Pdf
छत्तीसगढ बोर्ड कक्षा 12वी गणित अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026 पीडीएफ़ डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करे
- सबसे पहले CG Board Class 12th Maths Varshik Exam pariksha 2026-27 का पेपर और संपूर्ण उत्तर डाउनलोड करने के लिए akkucoaching com टेलीग्राम ग्रुप में जाये।
- फिर आपको कई सारे पेपर का सेक्शन मिलेगा फिर आप अपने विषय का चयन करे।
- आपको जिस विषय का पीडीएफ़ डाउनलोड करना है उसमे क्लिक करे।
- इसके बाद आपका पीडीएफ़ डाउनलोड हो जाएगा।
CG Board Class 12th All Subjects PDF
अभी ऊपर जैसे आपने Class 12th All Subject paper Varshik Pariksha 2025-26 PDF download किया वैसे ही आप सभी विषय का पीडीएफ डाउनलोड कर अपने पढ़ाई को बेहतर बना सकते हैं।
| Subjects | Download |
|---|---|
| Hindi | Click Here |
| English | Click Here |
| Math | Click Here |
| Science | Click Here |
| Social Science | Click Here |
| Sanskrit | Click Here |
CG Board की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए Social Media में जुड़े
| Platform / Page | Join Link |
| Join Telegram Channel | Click Here |
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join YouTube Channel | Click Here |
| Join Home Page | Click Here |
📘 CG Board Class 12th Hindi वार्षिक परीक्षा 2025-26 – FAQ
यह FAQ Chhattisgarh Board of Secondary Education (CGBSE) की कक्षा 12वीं हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2025-26 के लिए तैयार किया गया है।
1. कक्षा 12वीं हिन्दी की वार्षिक परीक्षा कब होगी?
📅 CGBSE की वार्षिक परीक्षाएँ सामान्यतः फरवरी–मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाती हैं।
सटीक तिथि जानने के लिए आधिकारिक टाइम टेबल देखें।
2. हिन्दी प्रश्नपत्र का परीक्षा पैटर्न क्या है?
📝 कुल अंक: 120 अंक
-
सिद्धांत (Theory) – 75 अंक
-
आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) – 25 अंक
⏰ समय: 3 घंटे
प्रश्नों के प्रकार:
-
अपठित गद्यांश (Reading)
-
लेखन कौशल (Letter, Essay, Report आदि)
-
व्याकरण (Grammar)
-
साहित्य (Prose & Poetry)
3. हिन्दी में कौन-कौन से भाग से प्रश्न आते हैं?
📚 मुख्यतः 4 भाग होते हैं:
-
Reading Skills
-
Writing Skills
-
Grammar Section
-
Literature Section (पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्न)
4. क्या हिन्दी में प्रोजेक्ट या आंतरिक अंक होते हैं?
✅ हाँ, 25 अंक आंतरिक मूल्यांकन के होते हैं।
इसमें प्रोजेक्ट, असाइनमेंट, नोटबुक व मौखिक परीक्षा शामिल हो सकती है।
5. मॉडल पेपर या पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र कहाँ मिलेंगे?
📄 आप आधिकारिक वेबसाइट या स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से परीक्षा पैटर्न समझने में मदद मिलती है।
6. सिलेबस और टाइम टेबल कैसे डाउनलोड करें?
🌐 आधिकारिक वेबसाइट CGBSE पर जाकर:
-
“Academic” या “Exam” सेक्शन में जाएँ
-
Class 12 चुनें
-
Hindi Syllabus / Time Table PDF डाउनलोड करें
7. हिन्दी में अच्छे अंक कैसे लाएँ?
✔ रोज़ाना रीडिंग प्रैक्टिस करें
✔ व्याकरण के नियम स्पष्ट रखें
✔ लेखन (Letter, Essay) का प्रारूप सही याद रखें
✔ पिछले 5 वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें
✔ समय प्रबंधन का अभ्यास करें
8. पास होने के लिए न्यूनतम अंक कितने चाहिए?
📊 सामान्यतः प्रत्येक विषय में 33% अंक लाना आवश्यक होता है।


