CG Board Class 10th Maths paper Varshik Pariksha 2025-26 || कक्षा 10वीं गणित पेपर वार्षिक परीक्षा PDF Download
CG Board Class 10th Maths paper Varshik Pariksha 2025-26: छत्तीसगढ बोर्ड कक्षा 10वीं गणित की वार्षिक परीक्षा 6 मार्च को पेपर होगी , वार्षिक 2026 में बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स की कुल संख्या 16 लाख हैं। छत्तीसगढ बोर्ड गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अपने बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। आज इस पोस्ट में हम आपको CG board class 10th Maths Real paper 2026 के पैटर्न को दिखाने वाले हैं और आपको ये भी बतायेगे की इस वर्ष बोर्ड परीक्षा का पैटर्न कैसा रहेगा।

CG Board Class 10th Maths Asli paper Varshik Pariksha 2026 PDF
आज हम आपको जो प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने वाले है वहाँ से आपके CG board exam 2026 में बहुत सारे प्रश्न सेम तो सेम देखने को मिलेगा और आप इन सभी प्रश्न को पढ़ कर बोर्ड परीक्षा में बहुत अच्छे अंक से पास हो सकते हैं। Class 10th Maths (Angreji) paper Annual Exam 2025-26 PDF नीचे दिये लिंक से डाउनलोड करें।
Overview – CG Board Class 10th Maths Varshik Exam pariksha 2026
| Exam Department Name | Chhattisgarh Board of Secondary Education Examination |
| Exam Name (Maths) | छत्तीसगढ बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2026 |
| Exam Year | 2026–27 |
| Type of Exam | Varshik Exam |
| Exam Date | 28 Feb |
| Subject | Maths |
| Post Category | Question Paper |
| Official Website | CGBSE |
CG Board Annual Exam class 10 Maths viral Paper
CG bse Class 10th Maths paper 2025-26 pdf अनुभवी शिक्षक के द्वारा बनाया हूँ नमूना प्रश्न पत्र है, अगर आप इस प्रश्न पत्र को बहुत अच्छे से पढ़ लेते हैं तो Angreji paper CG board 2026 pdf का परीक्षा से पहले परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न का पता चल सकता हैं।

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए– 1×6=6
1. 968 और 404 का HCF होगा-
(अ) 120 (ब) 4
(स) 10 (द) 3
उत्तर – (ब) 4
2. एक द्विघात बहुपद जिसके शून्यक -3 एवं 4 हैं होगा-
(अ) x2-x+12 (ब) x2+x+12
(स) x2/2-x/2-6 (द) x2+2x-24
उत्तर – (स) x2/2-x/2-6
3. यदि द्विघात समीकरण ax2+bx+c के शून्यक α और β हों, तो α+β का मान होगा-
(अ) -b/a (ब) b/a
(स) a/b (द) -a/b
उत्तर – (अ) -b/a
4. x-अक्ष से बिंदु p (2,3) की दूरी है-
(अ) 2 (ब) 3
(स) 1 (द) 5
उत्तर – (ब) 3
5. एक पेड़ की छाया 20√3 मीटर है। यदि पेड़ की ऊंचाई 20 मीटर हो, तो सूर्य का उन्नयन कोण होगा-
(अ) 30° (ब) 45°
(स) 60° (द) 75°
उत्तर- (अ) 30°
6. त्रिज्या R वाले व्रत के उस त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल जिसका कोण p° है, निम्नलिखित है–
(अ) p°/180°×2πr (ब) p°/180°×πR2
(स) p°/360° 2πr (द) p°/720°×2πR2
उत्तर – (द) p°/720°×2πR2
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए– 1×6=6
1. एक ऐसा समीकरण, जिसका आलेख एक सरल रेखा होता है …. समीकरण कहलाता है।
उत्तर – रैखिक समीकरण
2. समीकरण 3×2-2x+⅓ = 0 का विभक्तकर …. है।
उत्तर – 0
3. समांतर श्रेणी 3/2,½,-½,-3/2, …. में सर्वान्तर d = है।
उत्तर – -1
4. सर्वांगसम त्रिभुज …. होते हैं।
उत्तर – समरूप
5. किसी बिंदु की y-अक्ष से दूरी …. कहलाती है।
उत्तर – भुज
6. स्पर्श बिंदु से जाने वाली त्रिज्या स्पर्श रेखा पर …. होती है।
उत्तर – लंब
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए– 1×6=6
(अ) (ब)
1.AC2=AB2+BC2 – Cosec2θ
2. मूल बिंदु से (x,y) – 1
के बीच की दूरी
3.sin55°-cos35° – पाइथागोरस प्रमेय
4.1+cot2θ – 0
5.tan45° – 1/3πr2h
6. शंकु का आयतन – √x2+y2
उत्तर –
(अ) (ब)
1.AC2=AB2+BC2 – पाइथागोरस प्रमेय
2. मूल बिंदु से (x,y) – √x2+y2
के बीच की दूरी
3.sin55°-cos35° – 0
4.1+cot2θ – Cosec2θ
5.tan45° – 1
6. शंकु का आयतन – 1/3πr2h
प्रश्न 4. एक वाक्य में उत्तर दीजिए– 1×6=6
1.2√2,√2,0 …. का अगला पद क्या होगा?
उत्तर – -√2
2. दृष्टि रेखा की परिभाषा लिखिए।
उत्तर – हमारी आंख से उस वस्तु को (जिसे हम देख रहे हैं) जोड़ने वाली रेखा दृष्टि रेखा कहलाती है।
3. वृत्त के चाप की लंबाई का सूत्र लिखिए।
उत्तर – 2πrθ/360°
4. घनाभ के पृष्ठीय क्षेत्रफल का सूत्र लिखिए।
उत्तर – 2(lb+bh+hl)
5. माध्यिका का सूत्र लिखिए।
उत्तर – m= l+(n/2-cf)/f×h
6. निश्चित घटना की प्रायिकता लिखिए।
उत्तर – एक
प्रश्न 5. सत्य/असत्य लिखिए– 1×6=6
1. प्रत्येक पूर्णांक प्राकृत संख्या होती है।
उत्तर – असत्य
2.x2-4x+4=0 के मूल बराबर हैं।
उत्तर – सत्य
3. 1,2,1,3 …. एक समांतर श्रेणी है।
उत्तर – असत्य
4. समकोण त्रिभुज का क्षेत्रफल = 1/2×आधार×शीर्षलंब होता है।
उत्तर – सत्य
5. व्रत को दो बिंदुओं पर प्रतिच्छेद करने वाली रेखा को छेदक रेखा कहते हैं।
उत्तर – सत्य
6. किसी घटना की प्रायिकता एक से अधिक भी हो सकती है।
उत्तर – असत्य
प्रश्न 6. 156 को अभाज्य गुणनफलों के गुणनफल के रूप में व्यक्त कीजिए। 2
अथवा
HCF(306,657) = 9 दिया है। LCM(306,657) ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 7. सिद्ध कीजिए कि 3 +2√5 एक अपरिमेय संख्या है। 2
अथवा
6 और 20 के अभाज्य गुणनफल विधि से HCF और LCM ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 8. द्विघात व्यंजक x2 + 7x + 10 के शून्यक ज्ञात कीजिए। और शून्यको तथा गुणाकों के बीच के संबंध के बीच की जांच कीजिए। 2
अथवा
किसी बहुपद p(x) के लिए , y = p(x) का ग्राफ नीचे आकृति में दिया गया है। p(x) के शून्यको की संख्या ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 9. एक द्विघात बहुपद ज्ञात कीजिए, जिसके शून्यकों के योग और गुणनफल क्रमश: –3,2 संख्या है। 2
अथवा
द्विघात व्यंजक x2 – 3 के शून्यक ज्ञात कीजिए। और शून्यको तथा गुणाकों के बीच के संबंध के बीच कि जांच कीजिए।
प्रश्न 10. अनुपातों a1/a2 . b1/b2 और c1/c2 की तुलना कर ज्ञात कीजिए कि निम्न रैखिक समीकरण 3x + 2y = 5; 2x – 3y = 7 के युग्म संगत है या असंगत : 2
अथवा
दो संपूरक कोणों में बड़ा कोण छोटे कोण से 18 डिग्री अधिक है। उन्हें ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 11. जांच कीजिए कि क्या (x –2)(x + 1) =
(x – 1)(x + 3) द्विघात समीकरण है। 2
अथवा
द्विघात समीकरण 2×2 + kx + 3 = 0 में k का ऐसा मान ज्ञात कीजिए कि उसके दो बराबर मूल हो।
प्रश्न 12. AP: 3,8,13, …………… 253 में अंतिम पद से 20वॉं पद ज्ञात कीजिए। 2
अथवा
तीन अंको वाली कितनी संख्याएं 7 से विभाज्य हैं?
प्रश्न 13. ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है। जिसका कोण C समकोण है। सिद्ध कीजिए कि AB2 = 2AC2 है। 2
अथवा
ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है जिसमें AC = BC है। यदि AB2 = 2AC2 है, तो सिद्ध कीजिए कि ABC एक समकोण त्रिभुज है।
प्रश्न 14. निर्धारित कीजिए कि क्या बिंदु (2,3) और (4,1) संरेखीय है? 2
अथवा
x अक्ष पर वह बिंदु ज्ञात कीजिए जो (2, – 5) और
(– 2,9) से समदूरस्थ है।
प्रश्न 15. sin60° . cos30° + sin30° . cos60° का मान ज्ञात कीजिए। 2
अथवा
संलग्न आकृति में tan P – cot R का मान ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 16. दो खिलाड़ी संगीता और रेशमा टेनिस का एक मैच खेलती हैं। संगीता द्वारा मैच जीतने की प्रायिकता 0.62 है। रेशमा के जीतने की प्रायिकता क्या है। 2
अथवा
अच्छी प्रकार से फेंटी गई 52 पत्तों की एक गड्डी में से एक पत्ता निकाला जाता है। इसकी प्रायिकता परिकलित कीजिए कि यह पत्ता –
1.एक इक्का होगा।
2. एक इक्का नहीं होगा।
प्रश्न 17. हरप्रीत दो भिन्न-भिन्न सिक्कों को एक साथ उछालती है। इसकी क्या प्रायिकता है कि वह कम से कम एक चित्त प्राप्त करेगी? 2
अथवा
एक थैले में तीन लाल और दो काली गेंदे हैं। इस थैले में से एक गेंद यादृच्छ्या निकाली जाती है। इसकी प्रायिकता क्या है कि गेंद –
1.लाल हो?
2.लाल नहीं हो?
प्रश्न 18. भूमि के एक बिंदु से, जो मीनार के पाद-बिंदु से 30cm की दूरी पर है, मीनार के शिखर का उन्नयन कोण 30° है। मीनार की ऊंचाई ज्ञात कीजिए। 3
अथवा
1.5 मीटर लंबा एक प्रेक्षक एक चिमनी से 28.5 मीटर की दूरी पर है। उसकी आंखों से चिमनी के शिखर का उन्नयन कोण 45° है। चिमनी की ऊंचाई बताइए।
प्रश्न 19. किसी बाह्य बिंदु से वृत पर खींची गई दो स्पर्श रेखाओं की लंबाईयां बराबर होती है। सिद्ध कीजिए। 3
अथवा
सिद्ध कीजिए कि किसी वृत्त के किसी व्यास के सिरों पर खींची गई स्पर्श रेखाएं समांतर होती हैं।
प्रश्न 20. त्रिज्या 4 सेमी वाले एक वृत्त के त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसका कोण 30° है। साथ ही, संगत दीर्घ त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल भी ज्ञात कीजिए। (π=3.14) 3
अथवा
संलग्न आकृति में छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, यदि PQ=24cm, PR=7cm, तथा O वृत्त का केंद्र है। (π=22/7) का प्रयोग कीजिए।
प्रश्न 21. दो अंको की संख्या के अंकों का योग 9 है। इस संख्या का 9 गुना संख्या के अंकों को पलटने से बनी संख्या का 2 गुना है। वह संख्या ज्ञात कीजिए। 4
अथवा
निम्न समीकरण के युग्मों को रैखिक समीकरण के युग्म में बदलकर हल कीजिए।
1/2x+1/3y=2 ; 1/3x+1/2y=13/6
प्रश्न 22. दवा का एक कैप्सूल एक बेलन के आकार का है जिसके दोनों सिरों पर एक-एक अर्ध गोला लगा हुआ है (देखिए संलग्न आकृति)। पूरे कैप्सूल की लंबाई 14mm है और उसका व्यास 5mm है इसका पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। 4
अथवा
एक ठोस में, ऊंचाई 120 सेमी है और त्रिज्या 60 सेमी वाला एक शंकु सम्मिलित है, जो 7 सेमी त्रिज्या वाले एक अर्धगोले पर आरोपित है। इस ठोस को पानी से भरे हुए एक लंब वृत्तीय बेलन में इस प्रकार सीधा डाल दिया जाता है कि यह बेलन की तली को स्पर्श करे। यदि बेलन की त्रिज्या 60 सेमी है और ऊंचाई 180 सेमी है, तो बेलन में बचे पानी का आयतन ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 23. निम्नलिखित आंकड़ों से समांतर माध्य ज्ञात कीजिए– 4
|
वर्ग अंतराल |
10-25 |
25-40 |
40-55 |
55-70 |
70-85 |
85-100 |
|
विद्यार्थियों की संख्या |
2 |
3 |
7 |
6 |
6 |
6 |
अथवा
उपकरणों का बहुलक जीवनकाल ज्ञात कीजिए।
|
जीवनकाल घंटों में |
0-20 |
20-40 |
40-60 |
60-80 |
80-100 |
100-120 |
|
बारंबारता |
10 |
35 |
52 |
61 |
38 |
29 |
———————————-
How to Download CG Board Class 10th Maths Paper Varshik Exam Pariksha 2026 Pdf
छत्तीसगढ बोर्ड कक्षा 10वी गणित अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026 पीडीएफ़ डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करे
- सबसे पहले CG Board Class 10th Maths Varshik Exam pariksha 2026-27 का पेपर और संपूर्ण उत्तर डाउनलोड करने के लिए ak4academy.com टेलीग्राम ग्रुप में जाये।
- फिर आपको कई सारे पेपर का सेक्शन मिलेगा फिर आप अपने विषय का चयन करे।
- आपको जिस विषय का पीडीएफ़ डाउनलोड करना है उसमे क्लिक करे।
- इसके बाद आपका पीडीएफ़ डाउनलोड हो जाएगा।
CG Board Class 10th All Subjects PDF
अभी ऊपर जैसे आपने Class 10th All Subject paper Varshik Pariksha 2025-26 PDF download किया वैसे ही आप सभी विषय का पीडीएफ डाउनलोड कर अपने पढ़ाई को बेहतर बना सकते हैं।
| Subjects | Download |
|---|---|
| Hindi | Click Here |
| English | Click Here |
| Math | Click Here |
| Science | Click Here |
| Social Science | Click Here |
| Sanskrit | Click Here |
CG Board की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए Social Media में जुड़े
| Platform / Page | Join Link |
| Join Telegram Channel | Click Here |
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join YouTube Channel | Click Here |
| Join Home Page | Click Here |
📘 CG Board Class 10th Maths वार्षिक परीक्षा 2025-26 – FAQ
यह FAQ Chhattisgarh Board of Secondary Education (CGBSE) की कक्षा 10वीं गणित वार्षिक परीक्षा 2025-26 के लिए तैयार किया गया है।
1. कक्षा 10वीं गणित की वार्षिक परीक्षा कब होगी?
📅 CGBSE की वार्षिक परीक्षाएँ सामान्यतः फरवरी–मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाती हैं।
सटीक तिथि जानने के लिए आधिकारिक टाइम टेबल देखें।
2. गणित प्रश्नपत्र का परीक्षा पैटर्न क्या है?
📝 कुल अंक: 100 अंक
-
सिद्धांत (Theory) – 75 अंक
-
आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) – 25 अंक
⏰ समय: 3 घंटे
प्रश्नों के प्रकार:
-
अपठित गद्यांश (Reading)
-
लेखन कौशल (Letter, Essay, Report आदि)
-
व्याकरण (Grammar)
-
साहित्य (Prose & Poetry)
3. गणित में कौन-कौन से भाग से प्रश्न आते हैं?
📚 मुख्यतः 4 भाग होते हैं:
-
Reading Skills
-
Writing Skills
-
Grammar Section
-
Literature Section (पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्न)
4. क्या गणित में प्रोजेक्ट या आंतरिक अंक होते हैं?
✅ हाँ, 25 अंक आंतरिक मूल्यांकन के होते हैं।
इसमें प्रोजेक्ट, असाइनमेंट, नोटबुक व मौखिक परीक्षा शामिल हो सकती है।
5. मॉडल पेपर या पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र कहाँ मिलेंगे?
📄 आप आधिकारिक वेबसाइट या स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से परीक्षा पैटर्न समझने में मदद मिलती है।
6. सिलेबस और टाइम टेबल कैसे डाउनलोड करें?
🌐 आधिकारिक वेबसाइट CGBSE पर जाकर:
-
“Academic” या “Exam” सेक्शन में जाएँ
-
Class 10 चुनें
-
Maths Syllabus / Time Table PDF डाउनलोड करें
7. गणित में अच्छे अंक कैसे लाएँ?
✔ रोज़ाना रीडिंग प्रैक्टिस करें
✔ व्याकरण के नियम स्पष्ट रखें
✔ लेखन (Letter, Essay) का प्रारूप सही याद रखें
✔ पिछले 5 वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें
✔ समय प्रबंधन का अभ्यास करें
8. पास होने के लिए न्यूनतम अंक कितने चाहिए?
📊 सामान्यतः प्रत्येक विषय में 33% अंक लाना आवश्यक होता है।


