Cg Board Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026-27 | कक्षा 9वी हिंदी त्रैमासिक पेपर 2026 pdf download

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Contents show

CG Board Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026-27 PDF Download | कक्षा 9वी हिंदी तिमाही परीक्षा का असली पेपर 2026 pdf download

 

CG Board Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026-27 PDF: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 9वीं की त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह पोस्ट उपयोगी है। इस पोस्ट में Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026-27, परीक्षा की तैयारी, महत्वपूर्ण प्रश्नों के अभ्यास और PDF से जुड़ी जानकारी दी गई है।

Cg Board Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026-27
Cg Board Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026-27

कक्षा 9वीं हिंदी की त्रैमासिक परीक्षा विद्यार्थियों के लिए अपने पाठ्यक्रम की तैयारी को जांचने का एक अच्छा अवसर होती है। प्रश्नपत्र को हल करने से विद्यार्थियों को प्रश्नों के प्रकार, उत्तर लिखने के तरीके और परीक्षा में समय का सही उपयोग करने का अभ्यास मिलता है।

CG Board Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026-27 PDF

यदि आप CG Board Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026-27 PDF Download करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए PDF लिंक से प्रश्नपत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रश्नपत्र उपलब्ध होने के बाद विद्यार्थी इसे मोबाइल या कंप्यूटर में खोलकर पढ़ सकते हैं और परीक्षा की तैयारी के लिए इसका अभ्यास कर सकते हैं।

विवरण जानकारी
कक्षा 9वीं
विषय हिंदी
परीक्षा त्रैमासिक परीक्षा
शैक्षणिक सत्र 2026-27
बोर्ड छत्तीसगढ़ बोर्ड / CGBSE
पेपर Hindi Trimasik Paper
फॉर्मेट PDF

Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026-27 PDF Download

 

त्रैमासिक परीक्षा 2026-27

कक्षा – 9वीं

विषय – हिन्दी

समय – 3 घण्टे.                                                                                                                                                    पूर्णांक – 75 अंक

____________________________________________________________________________

(i) सभी प्रश्न अनिवार्य है।

(ii) प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित है।

(iii) प्रश्न क्रमाक से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।

(iv) प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित है। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।

(v) प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित है। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है।

(vi) प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित है। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है।

(vii) प्रश्न कमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए है।

प्रश्न-1 सही विकल्प चयन कर लिखिए।   1×6=6

I. अब्राहम लिंकन ने पत्र लिखा था-

(अ) अपने पिता को

(व) अपनी माता को

(स) अपने पुत्र को

(द) अपने पुत्र के शिक्षक को

उत्तर. (द) अपने पुत्र के शिक्षक को

॥ काव्य की शोभा बढ़ाने वाले धर्म (तत्व) क्या कहलाते है-

(अ) छंद

(ब) शब्द शक्ति

(स) अलंकार

(द) काव्य गुण

उत्तर- (स) अलंकार

III. मीठी वाणी बोलने वाला होता है-

यह भी पढ़े:  RBSE Board Class 9th English Compulsory Varshik Pariksha Paper 2026: कक्षा 9वीं अंग्रेजी अनिवार्य वार्षिक परीक्षा पेपर PDF Download

(अ) सुभाष

(ब) मितभाषी

(स) कटुभाषी

(द) मृदुभाषी

उत्तर- (द) मृदुभाषी

IV. रीढ़ की हड्‌डी एकांकी किस समस्या पर आधारित है?

(अ) राजनीतिक समस्या पर

(व) विवाह समस्या पर

(स) सांप्रदायिक समस्या पर

(द) छात्र समस्या पर

उत्तर – (स) सांप्रदायिक समस्या पर

V. एकांकी में कितने अक होते है?

(अ) चार

(ब) तीन

(स) दो

(द) एक

उत्तर – (द) एक

VI. सधि के प्रकार है-

(अ) तीन

(ब) पांच

(स) सात

(द) आठ

उत्तर – (अ) तीन

प्रश्न-2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कर लिखिए।  1×6=6

i) वर के विमल मौर में____ उषा पिरोने वाली है।

उत्तर – मोती 

ii. अंतरिक्षयान______का मिलाजुला रूप है।

उत्तर – वायुयान

ⅲ. प. जसराज को_____भी कहा जाता है।

उत्तर – रसराज

iv. हथियार जो हाथ में लेकर चलाया जाएँ उसे_____कहते हैं।

उत्तर – शस्त्र 

v. हर विरुपता के साथ______ भी होती है।

उत्तर – सुंदर चित्र

vi. पापड़ की थाली_____ के पास रखी थी।

उत्तर – चूल्हे 

प्रश्न-3 निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए-

i) गया झूरी का मामा था।

उत्तर – असत्य 

ii) उत्थान शब्द का विलोम उन्नति है।

उत्तर – असत्य 

iii) हीरा और मोती में गहरी दोस्ती थी।

उत्तर – सत्य

iv) ‘सूरज का ब्याह’ एक कहानी है।

उत्तर – असत्य 

v) गाँधी जी के अनुसार हमें अपनी बुनियाद पर कायम रहना चाहिए।

उत्तर – सत्य

vi) शब्द के आगे जुड़ने वाले शब्दांश उपसर्ग कहलाते हैं।

उत्तर – सत्य 

प्रश्न-4 सही जोड़ी का मिलान कर लिखिए – 1×6=6

स्तम्भ (अ)                               स्तम्भ (ब)

 

i. ल्हासा की ओर                    क) स्मरण

ii. दृष्टिकोण                           ख) उड़ाई हुई खबर

iii. भारत का अंतरिक्ष केंद्र       ग) मुंशी प्रेमचंद

iv. याद                                 घ) नासा

v. दो बैलों की कथा               च) विचार

vi. अफवाह                         छ) देखने का नजरिया

ज) इसरो

झ) स्मरणशक्ति

ट) सुविचार

ठ) लड्डू

ड) नजरिया

ढ) राहुल सांकृत्यायन

उत्तर – i->ढ, ii->ड, iii->ज, iv->क, v->ग, vi->ख

प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए-                                       1×6=6

i) हिन्दी का उपन्यास सम्राट किसे कहा जाता है ?

उत्तर-  मुंशी प्रेमचंद

ii) ज्ञान की तुलना किससे की गई है?

उत्तर- आंधी

iii) ‘बालू के सांपों में’ कौन सा अलंकार है?

उत्तर- रूपक अलंकार

iv) लेखिका मृदुला गर्ग के नाना पढ़ाई करने कहाँ गए थे?

उत्तर- विलायत

v) झूरी के साले का क्या नाम था?

उत्तर- गया 

vi) समास कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर – छः 

प्रश्न-6 अंतरिक्ष यात्री कौन होते हैं?

अथवा

मासिक वेतन को पूर्णमासी का चाँद क्यों कहा गया है? लिखिए।

पश्न-7 नई कविता की प्रमुख दो विशेषताएँ लिखिए?

अथवा

छायावाद की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।

प्रश्न-8 मानसरोवर से कवि का क्या आशय है?

अथवा

हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है?

प्रश्न-9 मुशी प्रेमचंद के साहित्य की कोई दो विशेषताएँ लिखिए ?

अथवा

मुंशी प्रेमचंद की कोई दो रचनाएँ लिखते हुए हिन्दी साहित्य में उनका स्थान लिखिए।

प्रश्न-10 देशज (देशी) शब्द किसे कहते है? कोई दो देशज शब्द लिखिए।

अथवा

निमलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कर पुनः लिखिए-

आर्षीवाद, समंजसय, कम्पुटर, गुरात्वार

प्रश्न-11 डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के बचपन के मित्रों के नाम लिखिए।

अथवा

सर आइजक न्यूटन और अलेक्जेंडर ग्राहम बेल वैज्ञानिकों ने कौन-सी खोज की थी? नाम लिखिए।

प्रश्न-12 किन घटनाओं से पता चलता है कि हीरा और मोती में गहरी दोस्ती थी ? लिखिए ।

अथवा

कांजी हौस में पशुओं की हाजिरी क्यों ली जाती थी? लिखिए।

प्रश्न-13 संधि की परिभाषा एवं सधि के प्रकार के नाम लिखिए।

अथवा

निम्नलिखित शब्दों का संधि विच्छेद कर लिखिए-

देवालय, तथैव, स्वागत, भावुक ।

प्रश्न-14 कारक किसे कहते हैं? कारक के भेद कितने होते हैं? लिखिए।

अथवा

उपसर्ग किसे कहते हैं? प्रति उपसर्ग का प्रयोग करते हुए दो शब्द बनाकर लिखिए।

प्रश्न-15 मुहावरे और लोकोक्ति में कोई दो अंतर लिखिए।

अथवा

निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ एवं वाक्यों में प्रयोग कर लिखिए

i. अँगूठा दिखाना ।

ii. ईद का चाँद होना।

प्रश्न-16 निपात शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण से स्पष्ट कर लिखिए।

अथवा

निम्नलिखित निपात शब्दों का प्रयोग करते हुए एक-एक वाक्य बनाकर लिखिए-

केवल, ही, तक, तो ।

प्रश्न-17 रस किसे कहते हैं? रस के अंगों के नाम लिखिए।

यह भी पढ़े:  RBSE Board Class 9th Maths Varshik Paper 2026: कक्षा 9वीं गणित वार्षिक परीक्षा पेपर PDF Download

अथवा

महाकाव्य और खण्डकाव्य में कोई दो अंतर लिखिए।

प्रश्न-18 निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए-

प्रेमी ढूंढत में फिरों प्रेमी मिले न कोई।

प्रेमी को प्रेमी मिले. सब विष अमृत होई ॥

अथवा

मानसरोवर सुभर जल, हंसा केलि कराहि।

मुकताफल मुकता चुगै, अब उडि अनत न जाहि ॥

प्रश्न-19 निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए- 3

जानवरों में गधा सबसे ज्यादा बुद्धिहीन समझा जाता है। जब हम किसी आदमी को परले दर्ज का बेवकूफ कहना चाहते हैं तो उसे गधा कहते हैं। गधा सचमुच बेवकूफ है. या उसके सीधेपन, उसकी निरापद सहिष्णुता ने उसे यह पदवी दे दी है. इसका निश्चय नहीं किया जा सकता।

अथवा

हम सांस्कृतिक अस्मिता की बात कितनी ही करें, परंपराओं का अवमूल्यन हुआ है, आस्थाओं का क्षरण हुआ है। कड़वा सच तो यह है कि हम बौद्धिक दासता स्वीकार कर रहे हैं. पश्चिम के सांस्कृतिक उपनिवेश बन रहे हैं। हमारी नई संस्कृति अब अनुकरण की संस्कृति है। हम आधुनिकता के झूठे प्रतिमान अपनाते जा रहे हैं।

प्रश्न-20 ‘पानी का महत्त्व’ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए।                                               3

अथवा

त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी के संबंध में शिक्षक और विद्यार्थी के मध्य सवाद लिखिए।

प्रश्न-21 निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

पढ़ना और घूमना यह दोनों क्रियाएँ हमारे लिए आवश्यक हैं। दोनों ही हमें ज्ञान, अनुभव के साथ-साथ समझदारी भी देती हैं। तरह-तरह की पुस्तकें पत्र-पत्रिकाएँ पढ़ने से जहाँ ज्ञान मिलता है. वहीं दूसरी और जगह-जगह घूमने से अनुभव। भारत में भी घूमने के लिए अनेक प्रसिद्ध स्थल हैं। इसके उत्तर में बर्फ, दक्षिण में समुद्र, पूर्व में बड़े-बड़े मैदान, तो पश्चिम में रेगिस्तान के साथ समुद्र भी हैं। जब हम भारत का भ्रमण करते हैं, तो उसकी संस्कृति सभ्यता तथा विविधता से परिचित होते हैं।

प्रश्न-

i. हमारे लिए क्या आवश्यक है?

ii. पुस्तकें पढ़ने से हमें क्या मिलता है?

iii. भारत के पश्चिम में क्या है?

iv. बड़े-बड़े मैदान में विशेषण शब्द क्या है?

प्रश्न-22. अपने प्राचार्य को तीन दिन के अवकाश हेतु आवेदन पत्र लिखिए।

अथवा

अपने मित्र को ‘प्रावीण्य सूची’ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई पत्र लिखिए।

प्रश्न-23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए।       4

i. मेरी प्रिय पुस्तक

ii. जीवन में खेलों का महत्त्व

iii. पर्यावरण प्रदूषणः कारण एवं निदान

iv. वृक्ष हमारे प्रथम मित्र


Note- उपरोक्त प्रश्न पत्र www.akkucoaching.com द्वारा SCERT ब्लू प्रिंट के आधार पर मनगढ़ंत तैयार किया गया है। आप अपने स्तर पर ऐसे प्रश्न निर्माण कर बच्चों का आकलन कर सकते हैं।

Cg Board Class 9th Trimasik Paper 2026-27 PDF Download

Subject Download Link
हिंदी (Hindi) Download PDF
अंग्रेजी (English) Download PDF
गणित (Maths) Download PDF
विज्ञान (Science) Download PDF
सामाजिक विज्ञान (Social Science) Download PDF
संस्कृत (Sanskrit) Download PDF

कक्षा 9वीं हिंदी त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 की तैयारी कैसे करें?

त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले अपने निर्धारित पाठ्यक्रम को पूरा करें। इसके बाद प्रत्येक पाठ के प्रश्न-उत्तर को पढ़ें और लिखकर अभ्यास करें। हिंदी विषय में केवल प्रश्नों को पढ़ना पर्याप्त नहीं होता, बल्कि उत्तर को सही शब्दों और क्रम में लिखने का अभ्यास भी जरूरी है।

परीक्षा की तैयारी के दौरान इन बातों पर विशेष ध्यान दें—

  • हिंदी के सभी निर्धारित पाठ अच्छी तरह पढ़ें।
  • पाठ के प्रश्न-उत्तर लिखकर याद करें।
  • कठिन शब्दों और उनके अर्थ का अभ्यास करें।
  • व्याकरण के प्रश्नों को नियमित रूप से हल करें।
  • अपठित गद्यांश और पद्यांश का अभ्यास करें।
  • पत्र, निबंध और अनुच्छेद लेखन की तैयारी करें।
  • पुराने प्रश्नपत्र और मॉडल पेपर हल करें।
  • परीक्षा के दौरान समय का सही उपयोग करें।

CG Board Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026-27 PDF Download

CG Board class 8th paper download

CG Board Class 9 Hindi Important Questions 2026-27

त्रैमासिक परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के प्रत्येक अध्याय से महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करना चाहिए। इसके साथ ही व्याकरण और लेखन से संबंधित प्रश्नों पर भी ध्यान देना चाहिए।

महत्वपूर्ण तैयारी वाले भाग:

  1. पाठ आधारित प्रश्न-उत्तर
  2. शब्दार्थ एवं पर्यायवाची शब्द
  3. विलोम शब्द
  4. वाक्य निर्माण
  5. व्याकरण
  6. अपठित गद्यांश
  7. अपठित पद्यांश
  8. अनुच्छेद लेखन
  9. पत्र लेखन
  10. निबंध लेखन

Class 9 Hindi Trimasik Paper 2026-27 क्यों हल करें?

Class 9th Hindi Quarterly Paper 2026-27 को परीक्षा से पहले हल करने से विद्यार्थियों को प्रश्नों को समझने और उत्तर लिखने का अभ्यास मिलता है। प्रश्नपत्र को निर्धारित समय में हल करने से परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन में भी मदद मिलती है।

यह भी पढ़े:  CG Board Class 8th Maths Trimasik Paper 2026-27 | कक्षा 8वीं गणित त्रैमासिक पेपर 2026 PDF Download

विद्यार्थी पहले बिना उत्तर देखे पूरा पेपर हल करें। इसके बाद अपने उत्तरों को पुस्तक या शिक्षक द्वारा बताए गए उत्तरों से मिलाकर अपनी तैयारी का आकलन कर सकते हैं।

CG Board Class 9th Hindi Trimasik Exam 2026-27

कक्षा 9वीं हिंदी की त्रैमासिक परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुरुआती मूल्यांकन में शामिल है। उपलब्ध पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी में सितंबर में कक्षा 9 हिंदी के त्रैमासिक आकलन का उल्लेख है।

विद्यार्थियों को परीक्षा की तारीख, पाठ्यक्रम और प्रश्नपत्र से संबंधित अंतिम जानकारी के लिए अपने विद्यालय तथा संबंधित आधिकारिक सूचना को प्राथमिकता देनी चाहिए।

CG Board Class 9th Hindi Paper 2026-27 PDF Download कैसे करें?

कक्षा 9वीं हिंदी त्रैमासिक पेपर PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करें—

Step 1: सबसे पहले इस पोस्ट को खोलें।
Step 2: Class 9th Hindi Trimasik Paper PDF Download लिंक पर जाएं।
Step 3: PDF लिंक पर क्लिक करें।
Step 4: प्रश्नपत्र को मोबाइल या कंप्यूटर में खोलें।
Step 5: जरूरत होने पर PDF को अपने डिवाइस में सेव कर लें।

निष्कर्ष

CG Board Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026-27 PDF विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की तैयारी का अभ्यास करने में उपयोगी हो सकता है। पेपर को निर्धारित समय में हल करें और जिन प्रश्नों में परेशानी हो, उन्हें दोबारा पढ़कर अभ्यास करें। हिंदी विषय में अच्छे प्रदर्शन के लिए पाठ्यक्रम, व्याकरण और लेखन तीनों की तैयारी पर ध्यान देना जरूरी है।

इस पेज पर CG Board Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026-27 PDF Download, महत्वपूर्ण तैयारी जानकारी और परीक्षा से संबंधित अपडेट एक ही जगह उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

1. CG Board Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026-27 कब होगा?

कक्षा 9वीं हिंदी त्रैमासिक परीक्षा 2026-27 का पेपर 21 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली त्रैमासिक परीक्षा के क्रम में बताया गया है।

2. CG Board Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026-27 PDF कहाँ मिलेगा?

कक्षा 9वीं हिंदी त्रैमासिक पेपर की PDF और अभ्यास प्रश्नपत्र संबंधित शैक्षणिक वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं। PDF डाउनलोड करने से पहले यह जरूर जांचें कि वह CG Board/CGBSE कक्षा 9वीं हिंदी के लिए है।

3. कक्षा 9वीं हिंदी त्रैमासिक पेपर 2026-27 में कितने अंक होंगे?

त्रैमासिक परीक्षा के प्रश्नपत्र का अंक-विभाजन संबंधित ब्लूप्रिंट और परीक्षा निर्देशों के अनुसार होगा। CG Board कक्षा 9वीं हिंदी के उपलब्ध ब्लूप्रिंट में 75 अंक और 3 घंटे का प्रारूप दिया गया है।

4. CG Board Class 9th Hindi Trimasik Paper में कौन-कौन से प्रश्न पूछे जाएंगे?

पेपर में सामान्यतः साहित्य, भाषा/व्याकरण, अपठित बोध और लेखन से संबंधित प्रश्न शामिल किए जाते हैं। तैयारी करते समय पाठ्यक्रम में दिए गए सभी अध्यायों के प्रश्न-उत्तर और व्याकरण का अभ्यास करें।

5. क्या CG Board Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026-27 का मॉडल पेपर उपलब्ध है?

हाँ, कक्षा 9वीं हिंदी त्रैमासिक परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र उपलब्ध हैं। इनका उपयोग परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के अभ्यास के लिए किया जा सकता है। मॉडल पेपर को वास्तविक बोर्ड प्रश्नपत्र समझकर नहीं पढ़ना चाहिए।

6. कक्षा 9वीं हिंदी त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

सबसे पहले निर्धारित पाठ्यक्रम पूरा करें। इसके बाद अध्यायवार प्रश्न-उत्तर, व्याकरण, अपठित गद्यांश/पद्यांश और लेखन का अभ्यास करें। अंत में मॉडल पेपर निर्धारित समय में हल करें।

7. क्या CG Board Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026-27 में पुराने प्रश्न पूछे जा सकते हैं?

पिछले प्रश्नपत्रों और मॉडल पेपर से प्रश्नों के प्रकार और पैटर्न को समझने में मदद मिल सकती है, लेकिन किसी पुराने प्रश्न के बिल्कुल वही रूप में आने की गारंटी नहीं होती।

8. CG Board Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026-27 की तैयारी के लिए क्या पढ़ें?

विद्यार्थियों को अपने निर्धारित पाठ्यक्रम के सभी गद्य-पद्य पाठ, व्याकरण, अपठित बोध और लेखन भाग को अच्छी तरह तैयार करना चाहिए। उपलब्ध ब्लूप्रिंट का अध्ययन करके अंक-विभाजन के अनुसार तैयारी करना उपयोगी रहेगा।

9. क्या Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026-27 का Solution भी मिलेगा?

हाँ, कई शैक्षणिक प्लेटफॉर्म मॉडल/त्रैमासिक पेपर के साथ उत्तर और समाधान भी उपलब्ध करा रहे हैं।

10. CG Board Class 9th Hindi Trimasik Paper 2026-27 क्यों महत्वपूर्ण है?

यह प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रश्नों के प्रारूप, समय प्रबंधन और उत्तर लिखने के अभ्यास में मदद करता है। परीक्षा से पहले एक-दो मॉडल पेपर समय सीमा के भीतर हल करना उपयोगी अभ्यास हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top