Ladli Behna Yojana 29th Installment : अक्टूबर महीने से लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें कब आएगी 29वीं किस्त

Ladli Behna Yojana 29th Installment : अक्टूबर महीने से लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें कब आएगी 29वीं किस्त

Ladli Behna Yojana 2025 : मध्यप्रदेश सरकार ने अक्टूबर महीने से लाड़ली बहना को 1500 रुपए ट्रांसफर करने का ऐलान किया है। यह राशि दिवाली और भाई दूज के मौके पर दी जाएगी।  

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana


BHOPAL. लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश की महिलाओं को अक्टूबर महीने में डबल खुशखबरी मिलने वाली है। सरकार इस महीने लाड़ली बहना की 29वीं किस्त जारी करेगी। इस बार लाभार्थियों को 1250 रुपए की जगह 1500 रुपए मिलेंगे। दिवाली और भाई दूज के मौके पर यह मदद महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगी। हालांकि, कुछ लाभार्थियों को इस बार निराशा हाथ लगेगी क्योंकि उनके नाम लिस्ट से कट जाएंगे।

कब आएगी 29वीं किस्त की राशि?

पिछली बार लाड़ली बहना योजना की किस्त 12 तारीख को ट्रांसफर की गई थी। इस बार, 1500 रुपए के ट्रांसफर के बारे में अभी कोई स्पष्ट तारीख नहीं है। हालांकि, यह संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर की किस्त में 250 रुपए का इजाफा होगा और लाभार्थियों को नवंबर में 1500 रुपए मिलेंगे। दिवाली और भाई दूज के आसपास आने वाली किस्त में ये बदलाव किया जा सकता है।

ई-केवाईसी में समस्या

मध्यप्रदेश के कई जिलों से यह जानकारी सामने आई है कि बड़ी संख्या में महिलाओं की समग्र आईडी डिलीट कर दी गई है, जिससे उनका ई-केवाईसी सत्यापन पूरा नहीं हो सका। सतना और सिंगरौली जिलों से ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें महिलाओं को अक्टूबर की किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं

लाड़ली बहना योजना की पात्रता शर्तों के अनुसार, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं इस योजना से बाहर हो जाती हैं। यदि महिला के आधार कार्ड या अन्य दस्तावेजों में उम्र 60 वर्ष से अधिक दर्ज है, तो उन्हें अक्टूबर माह की किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

लाड़ली बहनों को मिलेंगे 3 हजार रुपए

सीएम मोहन यादव ने कहा कि अब लाड़ली बहनें हर माह 1500 रुपए प्राप्त करेंगी। धीरे-धीरे वर्ष 2028 तक यह राशि बढ़ाकर 3000 रुपए की जाएगी। राज्य सरकार का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां लाड़ली बहना योजना लागू की गई है, वहां घरों में सुख-समृद्धि आई है और सरकार इस योजना के तहत महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।


सरकार का कहना है कि लाड़ली बहना योजना से प्रदेश में महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक स्तर ऊंचा हुआ है। दिवाली और भाई दूज के अवसर पर मिलने वाली 1500 रुपए की राशि से महिलाओं को राहत मिलेगी, लेकिन यह राशि उन महिलाओं के लिए निराशाजनक होगी, जो योजना से बाहर हो चुकी हैं।


लाड़ली बहनों को लेकर सीएम ने कही ये बात

मुख्यमंत्री ने  Ladli Behna Yojana को लेकर कहा था, जब से हमारी सरकार बनी है, तब से लाड़ली बहनों को नियमित रूप से आर्थिक सहायता मिल रही है। चुनाव के दौरान 1000 रुपए दिए गए थे और पिछले वर्ष से 1250 रुपए मिल रहे हैं। भविष्य में हम इस राशि को बढ़ाकर पांच साल में 3000 रुपए प्रति माह लाड़ली बहनों को देंगे।


पिछली बार कितनी महिलाओं को मिला था योजना का लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 सितंबर 2025 को प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 28वीं किस्त के रूप में 1541 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की थी। इसके साथ ही उन्होंने 53.48 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 320.89 करोड़ रुपए और 31 लाख से अधिक बहनों को एलपीजी सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 48 करोड़ रुपए की राशि भी उनके खातों में ट्रांसफर की थी।

लाड़ली बहनों को कब मिलेंगे 3,000 रुपए प्रतिमाह

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अनुसार दीपावली के बाद भाई-दूज से हर माह लाड़ली बहनों को 1500 रुपए मिलेंगे। धीरे-धीरे साल 2028 तक यह राशि 3000 रुपए प्रतिमाह तक बढ़ाई जाएगी। सरकार के खजाने में बहनों के सम्मान के लिए कोई कमी नहीं है। लाड़ली बहना योजना से घरों में सुख-समृद्धि आई है और यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में मील का पत्थर बनेगी।

महिलाएं कैसे चेक करें लाड़ली बहना योजना की फाइनल लिस्ट में अपना नाम 

लाड़ली बहना योजना की फाइनल लिस्ट (Final list of Ladli Behna Yojana) से बहुत सी महिलाओं के नाम हट गए हैं, ऐसे में आपके लिए Ladli Behna Yojana Beneficiary List में अपना नाम चेक करना जरूरी हो जाता है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आपको लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त मिलेगी या नहीं, आप नीचे दिए गए तरीके से बहुत ही आसानी से घर बैठे लाड़ली बहना योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकती हैंं। 

  • यहां वेबसाइट के मेन पेज पर आपको अंतिम सूची वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद कैप्चा दर्ज करना होगा और ओटीपी (OTP) प्राप्त करें पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल पर OTP प्राप्त होगा। आपको यह ओटीपी दर्ज करके वेरिफाई करना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करने पर आपके सामने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की अंतिम सूची (Final List) आ जाएगी। इसमें आप आसानी से अपना नाम चेक कर सकती हैं।

 आप इस तरह भी चेक कर सकती हैं लाड़ली बहना योजना की लिस्ट में नाम

  • लोक सेवा केंद्र पर जाकर नाम की चेक कर सकती हैं।
  • पंचायत कार्यालय या वार्ड स्तर पर भी सूची उपलब्ध होती है। आप उसमें नाम चेक कर सकती हैं।
  • इसके अलावा SMS/WhatsApp के जरिए भी आपको इसके बारे में अपडेट्स मिल सकते हैं। 

क्या है लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रता संबंधी नियम

  • महिला मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की उम्र 1 जनवरी की स्थिति में 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाएं भी पात्र हैं।
  • महिला का स्वयं का बैंक खाता होना जरूरी है (संयुक्त खाता मान्य नहीं होगा)।
  • बैंक खाता आधार से लिंक और DBT सक्रिय होना चाहिए।
  • समग्र पोर्टल पर आधार डेटा का सत्यापन OTP या बायोमेट्रिक से होना चाहिए। 

लिस्ट से नाम डिलीट होने पर बहनें कैसे प्राप्त कर सकती हैं योजना की किस्त

दिवाली से पहले 1500 रुपए की यह किस्त लाखों लाड़ली बहनों के लिए राहत और खुशी का कारण है। हालांकि, ई-केवाईसी या उम्र सीमा के कारण अपात्र हुई महिलाओं के लिए यह किस्त निराशाजनक साबित हो रही है। वहीं कुछ लाड़ली बहनों की समग्र आईडी या ईकेवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण लिस्ट से नाम हट गया है। ऐसे में सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिनका समग्र आईडी या e-KYC अपडेट नहीं है, वे इसे सुधारकर अगली किस्त से योजना का लाभ ले सकती हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।


Our Social Media handle 

Teligram Group

Click Here 

WhatsApp Group 

Click Here

YouTube Channel 

Click Here

Home Page

Click Here

 FAQ – Ladli Behna Yojana 29th Installment

1. लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त कब आएगी?

👉 अक्टूबर 2025 में 29वीं किस्त आने की संभावना है। सरकार ने अभी सटीक तिथि घोषित नहीं की है

2. इस बार कितने रुपए मिलेंगे?

👉 अक्टूबर से प्रत्येक पात्र बहन को ₹1500 प्रति माह दिया जाएगा। इससे पहले की किस्तों में ₹1250 मिलता था।

3. यह पैसा किसके खाते में आएगा?

👉 जिन महिलाओं ने योजना के लिए आवेदन किया है और उनकी e-KYC व बैंक खाता आधार से लिंक है, उन्हीं को यह किस्त मिलेगी।

4. 29वीं किस्त की राशि किस माध्यम से भेजी जाएगी?

👉 पैसा सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर होगा।

5. अगर पैसे खाते में नहीं आए तो क्या करें?

👉 ऐसी स्थिति में लाभार्थी को:

  • अपने बैंक खाते की स्थिति चेक करनी होगी।

  • आधार और मोबाइल नंबर लिंक होने की पुष्टि करनी होगी।

  • योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर Payment Status चेक करना होगा।

6. 29वीं किस्त का लाभ किसे मिलेगा?

👉 मध्य प्रदेश की सभी वे महिलाएँ जो इस योजना में पंजीकृत हैं और जिनकी आयु, आय सीमा, एवं पात्रता नियमों के अनुसार है।

7. क्या अक्टूबर से हर महीने ₹1500 मिलेंगे?

👉 हाँ, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार भाई दूज (दीपावली के बाद) से सभी पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 दिए जाएंगे।

8. 29वीं किस्त की आधिकारिक जानकारी कहाँ से मिलेगी?

👉

  • मध्य प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट

  • मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस/सोशल मीडिया अकाउंट

  • स्थानीय समाचार चैनल और अखबार

Post a Comment

0 Comments