MP Board Class 11th Chemistry Trimashik Paper 2025-26: Mp Board के सभी विद्यार्थी को संपूर्ण जानकारी और तैयारी का मार्गदर्शन मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 11वीं की त्रैमासिक परीक्षा (तिमाही परीक्षा) छात्रों के लिए साल की पहली और सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक है, यह परीक्षा केवल छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है बल्कि उन्हें वार्षिक परीक्षा के लिए तैयार करने में मदद करती है शैक्षणिक सत्र 2025 26 के लिए यह परीक्षा छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है जो उन्हें अपने पाठ्यक्रम (Syllabus) के शुरुआती दौर समझ और तैयारी का मौका देती है, इस पोस्ट में हम आपको एमपी बोर्ड 11th त्रैमासिक परीक्षा 2025 26 (MP Board Class 11th Trimashik Paper 2025-26) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जिसमें टाइम टेबल (Time Table) सिलेबस (Syllabus) प्रश्न पत्र (Question Paper) और प्रैक्टिस सेट पेपर की तैयारी या शामिल है |
![]() |
Class 11th Chemistry trimasik paper 2025 |
त्रैमासिक परीक्षा की रूपरेखा (Exam Pattern):
त्रैमासिक परीक्षा चरणबद्ध प्रश्न संरचना (Revised Pattern):
त्रैमासिक परीक्षा प्रश्नों का वितरण इस प्रकार है:
- वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs): प्रश्न 1–5, प्रत्येक 1 अंक
- लघु उत्तर (30 शब्द): प्रश्न 6–17, प्रत्येक 2 अंक (विकल्प उपलब्ध)
- मध्यम उत्तर (75 शब्द): प्रश्न 18–20, प्रत्येक 3 अंक (विकल्प सहित)
- दीर्घ उत्तर (120 शब्द): प्रश्न 21–23, प्रत्येक 4 अंक (विकल्प सहित)।
- यह संरचना छात्रों को शब्द सीमा और उत्तर शैली की स्पष्ट समझ प्रदान करती है।
एमपी बोर्ड 11th रसायन विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा 2025- 26 की विशेषताएं
• आत्म मूल्यांकन: छात्र अपने मजबूत और कमजोर विषयों की पहचान कर सकते हैं !
2. पैटर्न को समझें और अभ्यास करें: परीक्षा पैटर्न को ध्यान से अध्ययन करें—MCQs से लेकर दीर्घ उत्तरीय तक के एफर (effort) को समझें। खुद समय लेकर एक टेस्ट पेपर तैयार करें और तय समय में हल करें।
3. खुद का मूल्यांकन (Self-Assessment): हल करने के बाद, अपने उत्तरों की तुलना मॉडल उत्तर या उत्तर-कुंजी से करें। यह सुधार और आत्मविश्वास दोनों बढ़ाता है।
4. दृढ़ अभ्यास (Focused Practice): खासकर व्याकरण (संधि, समास, अलंकार आदि), रचनात्मक लेखन (निबंध, पत्र) पर ज्यादा अभ्यास करें।
5. नोट्स और फ़्लैशकार्ड बनाएं : महत्वपूर्ण व्याकरण नियम, कविताओं के प्रमुख बिंदु, और शब्द-संरचना के छोटे नोट बनाएं — ये आखिरी समय की तैयारी में मददगार होते हैं।
MP Board 11th Trimashik Exam Syllabus, Time Table 2025-26
mp board trimasik pariksha time table
Mp Board Trimasik Pariksha Paper 2025- 26 कहां और कैसे डाउनलोड करेंगे
त्रैमासिक परीक्षा – 2025-26
कक्षा – 11वीं
विषय – रसायन शास्त्र
समय : 3 घंटे पूर्णांक : 70
निर्देश : 1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
2. मध्य प्रदेश के सभी स्कूल के लिए अति महत्वपूर्ण प्रश्न का संग्रहण।
प्रश्न 1. सही विकल्प चयन कर लिखिए –
- शुद्ध जल की मोलरता है –
(अ) 18 (ब) 50
(स) 55 (द) 100
- CO₂ का अणुभार है-
(अ) 88 (ब) 44
(स) 18 (द) 38
- समस्थानिकों में संख्या समान होती है।
(अ) प्रोटॉन (ब) न्यूट्रॉन
(स) प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन (द) न्यूक्लिऑन
- एक तत्व के लिये उपकोश। का मान 2 है इसमें कुल इलेक्ट्रॉन संख्या होगी।
(अ) 2 (ब) 10
(स) 6 (द) 14
- वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर कौन सा गुण सदैव बढ़ेगा?
(अ) परमाणवीय त्रिज्या (ब) आयनन विभव
(स) इलेक्ट्रॉन बंधुता (द) विद्युत ऋणता
- बंध कोण बढ़ने के साथ द्विध्रुव आघूर्ण का मान-
(अ) बढ़ता है (ब) घटता है
(स) अपरिवर्तित रहता है (द) घट भी सकता है या बढ़ भी सकता है
प्रश्न 2 . रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये –
- विलयन की सांद्रता व्यक्त करने कि वह विधि जो तापमान परिवर्तन से प्रभावित होती है……………….कहलाती है।
- यदि किसी परमाणु में n का मान 4 है तो कुल इलेक्ट्रॉनों की संख्या…………………होगी।
- Mn………………तत्व का उदाहरण है।
- ऑक्सीजन की परमाण्विक त्रिज्या नाइट्रोजनसे……………होती है।
- आयनिक यौगिक सामान्यतः जल में.………………होते हैं।
- सहसंयोजक यौगिकों का गलनांक सामान्यत..…………होता है।
प्रश्न 3. सत्य / असत्य लिखिए –
- वह अभिकर्मक जो रसासमीकरण गणना के आधार पर कम होता है, सीमान्तक अभिकर्मक कहलाता है।
- द्रव्यमान व भार में अन्तर होता है।
- द-ब्रॉग्ली का समीकरण सिर्फ गतिशील कण के लिये है।
- एक उपकक्ष में अधिकतम छः इलेक्ट्रॉन आ सकते हैं।
- Sp³d² संकरण की ज्यामिति अष्टफलकीय होती है।
- भारानुसार प्रतिशत व प्रतिशत संघटन दोनों एक ही है।
प्रश्न 4. सही जोड़ी बनाइये –
- Ca+ H₂SO – आपवर्जक सिद्धांत
- पाउली – Caso4 + H2O + SO2
- परमाणु भार पर आधारित आवर्त सारणी – अष्टक नियम
- न्यूलैण्ड – इलेक्ट्रानों का साझा
- सहसंयोजी बन्ध – मेंडलीव आवर्त सारणी
प्रश्न 5 . एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर दीजिए –
- समान ताप एवं समान दाब पर समस्त गैसों के समान आयतन में अणुओं की संख्या समान होती है यह नियम कहलाता है।
- उच्चतम तरंगदैर्ध्य वाले विकिरण का नाम लिखिए।
- इलेक्ट्रॉन ग्रहण एन्थैल्पी को किसमें मापा जाता है?
- बेंजीन के अणु में कितने सिग्मा बंध और कितने पाई बंध उपस्थित हैं।
- परमाणु द्वारा साझे के इलेक्ट्रॉन युग्म को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता कहलाती है।
प्रश्न 6. सार्थक अंको से आप क्या समझते है?
अथवा
SI मात्रक का क्या अभिप्राय है? द्रव्यमान का ऽ। मात्रक लिखिए।
प्रश्न 7. निम्न आंकड़ो को तीन सार्थक अंको तक निकटित कीजिए।
(i) 0.0025 (ii) 126000
अथवा
निम्नलिखित को वैज्ञानिक संकेतन में लिखिए:
(i) 0.0048 (ii) 234000
प्रश्न 8. एनोड किरणों के दो गुण लिखिए।
अथवा
कक्ष तथा कक्षक में दो अन्तर लिखिए।
प्रश्न 9. हुण्ड का नियम लिखिए एवं कारण लिखिए कि हुण्ड के नियम को बहुलता का नियम किस कारण से कहते हैं?
अथवा
n + 1 नियम उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 10. एक ही वर्ग में उपस्थित तत्त्वों के भौतिक और रासायनिक गुणधर्म समान क्यों होते हैं?
अथवा
आबंध प्रबलता को आबंध-कोटि से जोड़कर परिभाषित कीजिये।
प्रश्न 11. धनायन अपने जनक परमाणुओं से छोटे क्यों होते हैं और ऋणायनों की त्रिज्या उनके जनक परमाणुओं की त्रिज्या से अधिक क्यों होती है? व्याख्या कीजिए।
अथवा
NH₃ तथा NF3 में किस अणु का द्विध्रुव-आघूर्ण अधिक है और क्यों?
Short Questions (2–3 अंक वाले)
-
मोलर द्रव्यमान (Molar Mass) और आणविक द्रव्यमान (Molecular Mass) में अंतर स्पष्ट कीजिए।
-
ऐवोगैड्रो का नियम लिखिए और इसका एक अनुप्रयोग बताइए।
-
हाइड्रोजन बंधन (Hydrogen Bonding) की परिभाषा दीजिए तथा पानी के असामान्य उच्च क्वथनांक (Boiling Point) को इससे समझाइए।
-
ऑर्बिटल (Orbital) क्या है? s और p ऑर्बिटल का आरेख बनाइए।
-
हाइब्रिडाइजेशन (Hybridisation) क्या है? हाइब्रिडाइजेशन का एक उदाहरण दीजिए।
-
pH की परिभाषा दीजिए तथा 0.001 M HCl विलयन का pH ज्ञात कीजिए।
-
लॉ ऑफ डिफिनिट प्रोपोर्शन (Law of Definite Proportion) को एक उदाहरण सहित समझाइए।
-
आयनन ऊर्जा (Ionisation Energy) क्या है? आवर्त सारणी में इसका प्रवृत्ति (Trend) लिखिए।
-
और में नाइट्रोजन और बोरॉन की हाइब्रिडाइजेशन स्थिति लिखिए।
-
प्रथम आयनीकरण ऊर्जा सोडियम की, मैग्नीशियम से कम क्यों होती है?
🔹 Long Questions (5–6 अंक वाले)
-
रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की मुख्य विशेषताएँ लिखिए। इसके दोष भी बताइए।
-
मोल संकल्पना (Mole Concept) पर आधारित निम्न प्रश्न हल कीजिए:
-
11.2 लीटर अमोनिया गैस (NTP पर) में अणुओं की संख्या ज्ञात कीजिए।
-
-
ऑक्टेट नियम (Octet Rule) को उदाहरण सहित समझाइए। इसके अपवाद भी लिखिए।
-
विभिन्न प्रकार के रासायनिक बंधों (आयनिक, सहसंयोजक, सहसंयोजक समन्वय) को उदाहरण सहित समझाइए।
-
गैसों के गतिज सिद्धांत (Kinetic Theory of Gases) के पाँच मुख्य कथन लिखिए।
-
हाइड्रोजन गैस की महत्त्वपूर्ण समस्थानिक (Isotopes) कौन-कौन सी हैं? उनकी भौतिक और रासायनिक गुणों की तुलना कीजिए।
-
हाइब्रिडाइजेशन के उदाहरणों सहित चित्र बनाकर समझाइए।
-
p-ब्लॉक तत्वों में ऑक्सीकरण अवस्था (Oxidation States) की प्रवृत्ति को विस्तार से लिखिए।
-
पानी (H₂O) और हाइड्रोजन पेरऑक्साइड (H₂O₂) की संरचना, गुण और उपयोग की तुलना कीजिए।
-
आवर्त सारणी के विकास का वर्णन कीजिए। मेंडलीफ की आवर्त सारणी की कमियाँ और आधुनिक आवर्त सारणी के लाभ स्पष्ट कीजिए।
MP Board 11th Chemistry Trimashik Paper pdf download
MP Board 11th Trimashik Paper 2025 यहां से डाउनलोड करें
नीचे दी गई तालिका में आप सभी विषयों के लिए एमपी बोर्ड 11th All Subject त्रैमासिक पेपर 2025- 26 डाउनलोड कर सकते हैं हमने प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग लिंक प्रदान किए हैं
विषय (Subject) | लिंक (Link) |
---|---|
मनोविज्ञान | Click Here |
भौतिक शास्त्र | Click Here |
अर्थशास्त्र | Click Here |
हिन्दी | Click Here |
अंग्रेज़ी | Click Here |
जीव विज्ञान | Click Here |
संस्कृत | Click Here |
रसायन शास्त्र | Click Here |
इतिहास | Click Here |
व्यवसाय अध्ययन | Click Here |
समाज शास्त्र | Click Here |
गणित | Click Here |
राजनीति शास्त्र | Click Here |
भूगोल | Click Here |
लेखशास्त्र | Click Here |
Our Social Media handle
Teligram Group | |
WhatsApp Group | |
YouTube Channel | |
Home Page |
परीक्षा से पहले का अंतिम अभ्यास:
मॉक टेस्ट दें—वास्तविक समय सीमा में।
तैयारी के अंतिम चरण में मॉडल पेपर और पिछले प्रश्नपत्रों की पुनरावृत्ति करें।
समय प्रबंधन और तनाव नियंत्रण पर खास ध्यान दें—हर प्रश्न को किन्ही प्रश्नों पर समय देते हुए पूरा करें।